UP Rains: यूपी में आज और कल होगी बारिश, 14 जुलाई तक छाए रहेंगे बादल
लखनऊ, जुलाई 9 -- यूपी में सोमवार को शुरू हुआ बारिश का दौर बुधवार को भी जारी रहा। सुबह-शाम हुई हल्की बारिश से गर्मी-उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार नौ से 14 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बीच 10 जुलाई को झमाझम बारिश होने के आसार हैं। बुधवार को दिन का तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मंगलवार की रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार की रात का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 1.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहा। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.