लखनऊ, जुलाई 16 -- छह दिनों से शुष्क मौसम और कुछ हिस्सों में हो रही हल्की बारिश से गर्मी की मार और बढ़ गई है। बुधवार को मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 36.9 एवं 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार रात मेरठ के कुछ हिस्सों में आठ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि अधिकांश हिस्से सूखे रहे। बुधवार को भी मवाना क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हुई जबकि शहर पूरी तरह से शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार 18 जुलाई तक पूरे क्षेत्र में छुटपुट बारिश का दौर ही जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन 19 से 21 जुलाई तक वेस्ट यूपी में एकबार फिर से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरीः SIT की रिपोर्ट में इस बार चंपत राय के साथ गोविंददेव...