मनीष मिश्र, जुलाई 18 -- मनीष मिश्र/ राजीव दत्त पांडेय पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गोरखपुर में शुक्रवार- शनिवार की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 24 घंटों में 110.2 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष करीब 425 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है‌। इसमें जुलाई में ही करीब 300 मिलीमीटर बारिश हुई है। शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हुई है। इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश हुई है। झमाझम बारिश ने इस वर्ष के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में बारिश का 90 फीसदी कोटा पूरा हो चुका है। जून में बारिश की कमी रही थी, लेकिन जुलाई में हुई भारी बारिश ने यह कमी पूरी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार औ...