वरिष्ठ संवाददाता, मई 12 -- UP Weather; यूपी में भीषण गर्मी के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में आज और कल झमाझम बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा तेज आंधी भी चलेगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। उधर, कानपुर सोमवार को सीजन (मई) का सर्वाधिक पारा दिन-रात में रिकॉर्ड किया गया। नमी भी अधिक रहने से उमस बढ़ी जिससे हीट इंडेक्स बढ़ गया। इससे गर्मी का अहसास अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 13 और 14 को पानी की संभावना है। 15 से 20 मई के बीच में मौसम में स्थिरता आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ अधिक आने, हवा की दिशा बदले रहने और चक्रवाती स्थितियां लगातार बने रहने से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मई माह में अब तक पारा 4...