नई दिल्ली, जुलाई 7 -- UP Rain: यूपी में झमाझम बारिश जारी है। बीते दो दिनों से यूपी के कई जिलों में बदरा जमकर बरसे। मंगलवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। वीकेंड पर पूर्वांचल में भारी वर्षा की आशंका जताई जा रही है। जिसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पश्चिमी यूपी में 8 से 10 जुलाई के बीच अनेक स्थानों पर बारिश होने तथा कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वी यूपी में भी कई स्थानों पर बदरा बरसने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना लखनऊ स्थित मौसम विभा...