नई दिल्ली, जुलाई 21 -- UP Rain Alert : मौसम के बदलते तेवरों के बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज यानी 21 जुलाई और कल यानी 22 जुलाई को यूपी के कई जिलों के लिए भारी बारिश, बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर पड़ने के बाद पिछले तीन-चार दिनों के दौरान मॉनसून की सक्रियता बढ़ी है। आज यानी 21 जुलाई को प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश, दक्षिणी भाग में बहुत भारी बारिश के साथ 22 जुलाई को प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। इसके बाद 23 से 25 जुलाई के दौरान प्रदेश के लिए अभी कोई मौसम चेतावनी नहीं की गई है। हालांकि इस दौरान भी प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभा...