लखनऊ, जुलाई 22 -- UP Rain: यूपी के कई इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से शहर से गांव तक हर किसी को राहत मिली। बारिश के चलते दिन-रात के तापमान में कमी होने के साथ गर्मी और उमस में कमी हुई। मंगलवार को सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर में बारिश शुरू हो गयी जो रुक-रुक कर देर रात तक जारी रही। हालांकि शहरों में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। सोमवार को हुई बारिश का पानी निकल भी नहीं पाया था लेकिन मंगलवार की बारिश ने परेशानी और बढ़ा दी। सोमवार को जहां 96.3 मिमी बारिश हुई वहीं मंगलवार शाम तक 6.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी। यानी कुल 103.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 33.6 सेल्सियस था। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज गयी। ...