लखनऊ, सितम्बर 6 -- UP Rain Update: यूपी में तीन दिन भारी रहने वाले हैं। पूर्व से पश्चिम तक के कुछ इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर डराने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और तेज रहेंगी, जिससे कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के बाद बारिश का दौर कमजोर पड़ जाएगा। बारिश को देखते हुए बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत और सिद्धार्थनगर में डीएम ने आठवीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। जबकि बिजनौर में डीएम ने 12वीं तक के स्कूलों को 7 सितंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम को देखते स्कूलों को आगे भी बंद रखा जा सकता है।बारिश ने कई जिलों में बरपाया कहर रविवार को हुई बारिश ने कई जिलों...