UP Rain: यूपी में कल से भारी बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट
लखनऊ, जुलाई 17 -- यूपी में गुरुवार को एक बार फिर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। साथ ही 24 घंटे में 6.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शाम को आर्द्रता 61 प्रतिशत और सुबह 83 प्रतिशत दर्ज होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा है। मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 17 जुलाई को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 19 से 22 जुलाई तक भी ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें- पांच जिलों को 3200 करोड़ की मिलेगी सौगात, योगी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.