UP Rain: यूपी में उमस भरी गर्मी ने सताया, दो दिन गरज-चमक संग हल्की बारिश के आसार
लखनऊ, जुलाई 4 -- यूपी में मानसून की आमद के बाद कई इलाकों में गुरुवार और कुछ में शुक्रवार की भोर में तेज वर्षा हुई। हालांकि, इसका दायरा बेहद कम रहा। इसके बाद फिर बारिश रुक गई है। इसी कारण मौसम में नमी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब अगले दो दिन भीषण उमस परेशान कर सकती है। जिन इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई शुक्रवार को उन इलाकों में फिर सूखा रहा। वहीं, राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में शुक्रवार तड़के बारिश हुई लेकिन फिर दिनभर उमस भरी गर्मी ने सताए रखा।34.3 डिग्री रहा पारा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक होकर 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 71 दर्ज किया गया। उमस से खुले में पसीना निकल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.