लखनऊ, जुलाई 23 -- यूपी के कई इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से हर किसी को राहत मिल रही है। बारिश के चलते दिन-रात के तापमान में कमी होने के साथ गर्मी और उमस में कमी हुई। हालांकि बुधवार को सुबह धूप निकली और गर्मी व उमस से पसीना छूटने लगा। लेकिन दोपहर में मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों ने डेरा डाला। शाम को शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर देर रात तक जारी रही। 24 घंटे में 7.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के बारिश होने की संभावना है।उमस से राहत दिनभर की उमस और बादलों की आंख-मिचौली के बाद बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। हालांकि बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई,...