हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 26 -- UP Weather Update: राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर जिलों में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश शनिवार को भी जारी है। लगातार बारिश से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश में दीवार गिरने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। जबकि श्रावस्ती में दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया है। वहीं बलरामपुर, अमेठी, अयोध्या, सीतापुर, सुल्तानपुर सहित कई जिलों में जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं। बारिश और पेड़ गिरने की वजह से अलग-अलग जिलों में बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। सीतापुर में सुबह से प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर पर लोगों से बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की जा रही है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में शनिवार को 12वीं तक के स्कूल बंद हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 9 से 10 ...