लखनऊ, जून 1 -- UP Rain: यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी झमाझम बदरा बरसेंगे। इसे लेकर लखनऊ-अयोध्या समेत 60 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुछ जिलों में 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। उधर, रविवार को आई आंधी-बारिश में हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी लखनऊ और इसके आसपास के इलाकों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहर के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं और मेघगर्जन के साथ बिजली कड़कने की आशंका है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग...