UP Rain: यूपी के इस इलाके में अगले 24 घंटे में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, दो दिन जारी रहेगा ऐसा ही दौर
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। बारिश ने फिलहाल वाराणसी और आसपास के जिलों को बेहाल कर रखा है। सोमवार की पूरी रात यहां बारिश हुई है। आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही में भी ऐसी ही स्थिति रही। बनारस में बीएचयू अस्पताल में कमर तक पानी भर गया। लंका सिंहद्वार पर भी पानी भरा दिखाई दिया रहा। निचले इलाकों में तो बहुत बुरा हाल है। घरों-दुकानों में पानी घुस गया है। मौसम केंद्र लखनऊ के 25 अगस्त के दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.