नई दिल्ली, जनवरी 31 -- UP Rain, Weather Update 31 January: उत्तर भारत में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से एक से तीन फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने वाली है। वहीं, उत्तर प्रदेश में एक से तीन फरवरी यानी कि तीन दिनों तक बरिश होने वाली है। इसके अलावा, आज और कल कोल्ड डे की स्थिति भी रहेगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके बाद पांच से सात फरवरी के दौरान तीसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आएगा और इससे पहाड़ी राज्य प्रभावित होंगे। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और दिन में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। 31 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.