UP Rain: आज यूपी के 13 जिलों में बारिश के आसार, 4 दिन रिमझिम फुहार; फिर लगेगा लंबा ब्रेक
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 12 -- Rain in UP : आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में बारिश के आसार हैं। सोमवार को 9 जिलों, मंगलवार को 14 और बुधवार को आठ जिलों में ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद पूर्वी यूपी में भी बारिश थम जाएगी। पश्चिमी यूपी में तो मानसूनी बारिश पर ब्रेक लग भी गया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि देश में दक्षिण के कई राज्यों में मानसूनी बारिश पर अब ब्रेक लगेगा। इसकी शुरुआत रविवार से हो जाएगी। बुधवार तक छिटपुट के बाद यूपी में भी लंबा ब्रेक लग जाएगा। कानपुर में तो रविवार से ही बारिश पर विराम लग जाएगा। शनिवार को मौसम शुष्क रहा। इससे फिर गर्मी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे उमस भारी गर्मी में बदल जाएगी। पूर्वी में 15 जुलाई तक छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कानपुर छोड़ 13 जिलों में बारिश के आसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.