UP Rain: आज भी आंधी-बारिश के आसार, लखनऊ-कानपुर समेत 56 जिलों में अलर्ट
नई दिल्ली, मई 31 -- UP Rain: यूपी में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का सिलसिला रविवार यानी आज भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, शनिवार को आंधी-बारिश से पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 मई के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा और जून के पहले सप्ताह में तापमान फिर 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यूपी के कई प्रमुख शहरों में शनिवार को तेज हवाओं और बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे नीचे गिर गया। इटावा में अधिकतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड 9.9 कम होकर 32....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.