UP Rain: अर्नब तूफान का असर यूपी पहुंचा, काशी से लेकर अयोध्या तक तेज हवाओं संग बारिश
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- बंगाल की खाड़ी से चले अर्नब तूफान का असर गुरुवार की सुबह से यूपी में दिखने लगा है। इसके चलते कई जिलों में बारिश शुरू हो गई। काशी से लेकर अयोध्या, गोरखपुर से लेकर मेरठ तक इसका असर दिख रहा है। जहां, काशी, अयोध्या और गोरखपुर में हल्की बारिश की शुरुआत हुई है। वहीं, पश्चिम यूपी के मेरठ में सुबह ही धुंध और ठंड से हुई। इसी के बाद ठंडी हवाएं भी चलने लगी हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार एवं शुक्रवार को आंधी-पानी के साथ वज्रपात की भी चेतावनी थी। मौसम विभाग का कहना था कि 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी और तेज वर्षा होगी। गुरुवार के दिन की शुरुआत सुबह ठंड और हवाओं के साथ हुई। मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल छा गए। वहीं, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत इनके आस-पास के इलाकों में बारिश भी शुरू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.