कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर और लखनऊ के बीच स्लीपर बदले जाने के चलते कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। इसके अलावा कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं। इटावा आने वाली आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटर सिटी और नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी का ठहराव 2 अप्रैल से 13 मई तक मार्ग परिवर्तित रहेगा। वहीं नई दिल्ली से मुरादाबाद होते हुए लखनऊ जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस तीन अप्रैल से इटावा होकर आगे जायेगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ खंड में स्लीपर बदले जाने को लेकर काम शुरू होना है। रेल पटरियों को मजबूती देने के लिए इस काम के चलते पावर ब्लॉक रहेगा। स्लीपर बिछाने के लिए पुल संख्या 110 के मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। ट्रेन नंबर 54101-02 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर 2 अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 14101-02 प्रयागराज संगम...