नई दिल्ली, मार्च 22 -- यूपी विधानसभा चुनावों के लिए अभी काफी समय है। हालांकि सियासी दलों की तरफ से अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज यानी कि 22 मार्च को मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान की शुरुआत की। इस दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। आपको बता दें मूर्ति देवी दिवंगत मुलायम सिंह यादव की माता हैं। जबकि मालती देवी सपा संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की पत्नी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां हैं। सपा अध्यक्ष की पहल को महिला कार्ड के तौर पर भी देखा जा रहा है।महिलाओं को किया सम्मानित इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को अलग-अलग सम्मान देकर सम्मानित किया गया। ऊदा देवी-झलकारी बाई सम्मान रोशनी को, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान क्रिकेट के लिए पूनम यादव को...