नई दिल्ली, जून 23 -- UP Police SI PET Admit Card Direct Link: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब बोर्ड की विशेष परीक्षा वेबसाइट पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स की मदद से आसानी से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शारीरिक परीक्षण 29 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है।4543 पदों पर होनी है सीधी भर्ती इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 4543 खाली पदों को भरा जाना है। बोर्ड की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पीईटी का आयोजन 29 और 30 जून 2026 को किया जाएगा, जबकि 1 जुलाई 2026 को एक 'रिजर्व डे' के र...