नई दिल्ली, मार्च 2 -- UPPRPB UP Police SI Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बोर्ड जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। बोर्ड आगामी 14 और 15 मार्च 2026 को प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर इस लिखित परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड मार्च के पहले सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। यह परीक्षा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4,543 रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।दो दिनों तक चलेगी परीक्षा (एग्जाम शेड्यूल) यूपी पुलिस एसआई की लिखित परीक्षा दो दिनों तक अल...