नई दिल्ली, जुलाई 27 -- UPPRPB UP Police Constable Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस में खाकी पहनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) कांस्टेबल नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित करने की तैयारी में है। बोर्ड द्वारा कॉपियों के मूल्यांकन और प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नतीजे घोषित होते ही परीक्षार्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।32,679 पदों के लिए 21 लाख से अधिक युवाओं ने दी थी परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 32,679 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए इस महाभर्ती परीक्षा का आयोजन 8, 9 और 10 जून 2026 को राज्य भर के...