नई दिल्ली, जुलाई 31 -- UP Police Constable Result: यूपी के लाखों नौजवानों का वो इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट आ चुका है। लेकिन इस रिजल्ट ने जो तगड़ा सरप्राइज दिया है, उसने अच्छे-अच्छों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आमतौर पर माना जाता है कि मेरिट एक तय दायरे में रहेगी पर इस बार कटऑफ इतनी हाई-फाई गई है कि इसने पिछली यूपीएसआई भर्ती वाले दिनों की याद दिला दी है। आइए तसल्ली से समझते हैं कि इस बार के नतीजे क्या कहते हैं, आंकड़ों का गणित क्या है और आगे की डगर अभयर्थियों के लिए कैसी होने वाली है।वैकेंसी के मुकाबले करीब 2.33 गुना शॉर्टलिस्ट सबसे पहले बात करते हैं उन नंबरों की जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। कुल 32 हजार से ज्यादा वैकेंसीज के लिए यह रिजल्ट जारी हुआ है, जिसमें डीवीपीएसटी (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंड...