नई दिल्ली, जून 5 -- UPPRPB UP Police Constable Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी उन्हीं उम्मीदवारों के एडमिट जारी किए गए हैं जिनका एग्जाम 8 जून 2026 को है। 9 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड 6 जून को और 10 जून की परीक्षा के एडमिट कार्ड 7 जून को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आधिकारिक लिंक परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले बोर्ड के पोर्टल पर लाइव किया जा रहा है। इससे पहले सभी अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी जारी की जा चुकी है। UP Police Constable Exam Direct Linkकैसे डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्...