नई दिल्ली, मई 12 -- UPESSC UP PGT Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।आयोग ने सभी 18 विषयों के मास्टर सेट की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दी। आंसर-की जारी होने के साथ ही उन लाखों अभ्यर्थियों की उत्सुकता बढ़ गई है, जो अपनी मेहनत का आकलन करने के लिए बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे।परीक्षा में शामिल हुए थे 1.92 लाख से अधिक परीक्षार्थी प्रवक्ता पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई 2026 को किया गया था। आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती परीक्षा में कुल 1,92,934 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा के पहले दिन 9 मई को 89,766 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति ...