संवाददाता, मार्च 27 -- UP Petrol Crisis: लोग सुबह उठे और पेट्रोल पंप की लाइन में लग गए। यह हाल यूपी के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला। लाइन लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी की राजधानी लखनऊ में कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म है। जिन पेट्रोल पंपों पर अभी भी तेल मिल रहा है तो उनपर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। गोमतीनगर में पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों की भीड़ लगी है और चार पहिया वाहन लाइनों में लगे हैं। चौपहिया गाड़ियों की कतार और लोगों की भीड़ देख पुलिस भी पहुंच गई।कई पेट्रोल टंकी में स्टॉक खत्म गोंडा जिले में बीते दो दिन से पेट्रोल और डीजल की किल्लत ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सुबह से ही वाहन चालकों की भ...