नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- UPSSSC PET 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बिल्कुल नजदीक आ गई है। जी हां, यूपी पीईटी 2026 के लिए 7 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वो बिना किसी देरी के अप्लाई कर सकता है। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर समय के भीतर फॉर्म भर सकते हैं। बतादें कि आयोग ने हाल ही में आवेदन की तारीख को बढ़ाया था। पहले यूपी पीईटी 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर निर्धारित थी, लेकिन आयोग ने वेबसाइट और ओटीपी में आ रही दिक्कतों के बीच आवेदन की अंतिम तारीख को 7 स...