नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- अगर आपने पीसीएस-2025 की मुख्य परीक्षा पास कर चुके हैं और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, समाज कल्याण विभाग लोक सेवा आयोग की पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षत्कार की तैयारी कराएगा। इसके लिए 23 सितंबर से मॉक इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि यह कार्यक्रम कई चरणों में चलेगा।जानें किसे मिलेगा मौका बता दें कि इस मॉक इंटरव्यू में समाज कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्रों, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की मुफ्त कोचिंगों में पढ़ने वाले सफल अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में सफल किसी भी वर्ग के अभ्यर्थी मुफ्त मॉक इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे।कहां होगा पीसीएस-2025 के लिए मॉक इंटरव्यू समाज कल्याण उप निदेशक आनंद कुमार सिंह ने बताया...