नई दिल्ली, जून 8 -- UP Panchayat Chunav : ग्राम पंचायत निवार्चन के लिए हुए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण में गोरखपुर में 29,63, 142 मतदाता हैं। पुनरीक्षण के बाद मतदाता तैयार कर ली गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन बुधवार को होगा। उसके बाद लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकेंगे। इस मतदाता सूची में एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता बनाया गया है, जबकि ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 1,70, 178 के नाम काटे गए हैं। ग्राम पंचायत चुनाव इसी साल होगा तो छूटे हुए मतदाताओं को नाम जोड़ने का अवसर मिलेगा, जबकि यदि चुनाव 2027 में होगा तो संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा। पुनरीक्षण होगा तो घर-घर सर्वे के आधार पर नाम जोड़ने या विलोपित करने का कार्य होगा। दिसंबर 2025 में प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची में जिले में मतदाताओं की संख्या 29, 88, 692 थी...