नई दिल्ली, अगस्त 4 -- UP NEET UG Counselling 2026 : उत्तर प्रदेश की स्टेट कोटा की 85 फीसदी एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इससे पहले डायरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (DMER) ने उत्तर प्रदेश के मेडिकल व डेंटल संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए काउंसलिंग से जुड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। नीट यूजी 2026 की प्रवेश परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। कहा गया है कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://upneet.gov.in पर लॉगिन करके काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगीमोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करना अनिवार्य पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को स्वयं का मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करना अनिवार्य है, क्योंकि काउंसलिंग से ज...