संवाददाता, जुलाई 1 -- Monsoon in Uttar Pradesh : मानसून ने उत्तर प्रदेश में एंट्री लेने के बाद बुधवार को अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। बारिश ने लोगों को जहां भीषण गर्मी से राहत दिलाई वहीं विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस बीच कानपुर नगर समेत 29 जिलों में गुरुवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बदली परिस्थितियों में शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शाम को उमस भरी गर्मी हो सकती है। कानपुर में मानसून बुधव...