नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव में आपको किस बूथ पर वोट डालना है यह घर बैठे मालूम पड़ जाएगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थल और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यूपी एमएलसी चुनाव के वोटर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://ceouttarpradesh.nic.in पर जाकर अपने मतदेय स्थल और मतदाता सूची में क्रम संख्या की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर ...