बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों 17676 वोटों से जीते। मतगणना केक अंतिम राउंड में डॉ. हरि सिंह को 21672 और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर को 3996 मत मिले। जीत के बाद डॉ. ढिल्लों बोले, कि यह मेरा नहीं, शिक्षक समुदाय का चुनाव था। यह उनकी ही जीत है। उन्होंने कहा कि अब शिक्षकों के सम्मान में वृद्धि के लिए एजुकेशन एक्ट को लागू कराएंगे। उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा शिक्षकों के मुद्दे मुखमंत्री के सामने उठाये। खुद मुख्यमंत्री ने मंच से इस बात को कहा भी था। योगी सरकार ने शिक्षा और शिक्षक दोनों के हित में बड़े फैसले लिए हैं। यह भी पढ़ें- UP MLC Results: बरेली-मुरादाबाद सीट से भाजपा के ढिल्लो रिकॉर्ड मतों से आगे, सपा के हाजी दानिश पीछे उत्तर प्रदेश के...