लखनऊ, अक्टूबर 6 -- यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार तक 137 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है । खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों पर नामांकन दाखिल करने का मंगलवार को आखिरी दिन है । यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक अब तक सबसे ज्यादा 23 उम्मीदवारों ने वाराणसी खंड स्नातक सीट से नामांकन किया है । दूसरे नंबर पर गोरखपुर- फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से 16 प्रत्याशी पर्चा भर चुके हैं ।नामांकन का आखिरी दिन, अबतक 137 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा बरेली- मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट से 14, लखनऊ खंड स्नातक व आगरा खंड स्नातक सीट से 13-13, आगरा खंड शिक्षक व वाराणसी खंड शिक्षक सीट से 12-12, लखनऊ खंड शिक्षक सीट से 10 और मेरठ खंड स्नातक व मेरठ खंड शिक्षक सीट से 7-7 उम्मी...