नई दिल्ली, मई 3 -- UP LT Grade Mains Exam: उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं होने वाली है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इस बार शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा का स्तर काफी कठिन कर दिया है। भर्ती के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रही इस मुख्य परीक्षा का लेवल अब सीधे तौर पर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) के बराबर रखा गया है। इस बदलाव का सबसे बड़ा असर परीक्षा की समय सीमा और लेखन की स्पीड पर पड़ने वाला है। आयोग ने जो परीक्षा पैटर्न तय किया है, वह अभ्यर्थियों के ज्ञान के साथ-साथ उनकी लिखने की रफ्तार की भी कड़ी परीक्षा लेगा। यह भी पढ़ें- यूपी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के 4 और विषयों में नहीं मिले...