नई दिल्ली, मई 22 -- UP Lekhpal Answer Key 2026 Out , UPSSSC UP Lekhpal Question Paper PDF : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UPSSSC ने आखिरकार यूपी लेखपाल उत्तर कुंजी 2026 (UP Lekhpal Answer Key 2026) जारी कर दी है। इसके साथ ही आयोग ने प्रश्न पुस्तिका भी उपलब्ध करा दी है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी अब अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका चयन होने की संभावना कितनी है। इस बार लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। परीक्षा खत्म होते ही सोशल मीडिया और कोचिंग प्लेटफॉर्म्स पर उत्तर कुंजी को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी। अब आधिकारिक उत्तर कुंजी आने के बाद उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है।44 जिलों में हुई थी बड़ी परीक्षा यूपी लेखपा...