लखनऊ, मई 16 -- उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट आया है। 21 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार यहीं से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर समेत अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी। परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए 11 मई को परीक्षा शहर की जानकारी दे दी गई थी। अब परीक्षा में काफी कम वक्त बचा है, ऐसे में आयोग बहुत जल्द एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ये परीक्षा उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। यह भी पढ़ें- UPSSSC गन्ना पर्य...