नई दिल्ली, जुलाई 11 -- UP ITI Admission Notification 2026-27: सीएम योगी आदित्यनाथ के 'हर हाथ को हुनर, हर हुनर को रोजगार' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज 11 जुलाई 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 4 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक वेबसाइट scvtup.in पर आवेदन कर सकेंगे। इस बार उन्हें प्रदेश के 211 राजकीय संस्थानों में संचालित 10 नए दीर्घकालीन कोर्सों में प्रवेश का मौका मिलेगा। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार ने तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की मांग के अनुरूप पूरी तरह आधुनिक किया है। इस बार अभ्यर्थियों को राजकीय एवं निजी आईटीआई के सभी पारंपरिक व्यवसायों के साथ-साथ...