लखनऊ, फरवरी 28 -- UP Iftar Time Today 28 February: मुबारक महीना रमजान में नौ रोजे मुकम्मल हो गए हैं। आज शनिवार 28 फरवरी को माह-ए-रमजान का दसवां रोजा है। शुक्रवार को माह-ए-पाक के दूसरे जुमे पर मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ जुटी थी। सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज हुई। इसके बाद कारोबार में बरकत, कर्ज से मुक्ति, आपसी भाईचारे और अमन-ओ-अमान की दुआ मांगी गई। मस्जिदों और घरों में तरावीह की नमाज का क्रम जारी है। रोजेदार नमाज पढ़ रहे हैं, कुरआन शरीफ की तिलावत करने के साथ और दुआ कर रहे हैं। पहली बार रोजा रखने वालों को इफ्तार से समय दिल में एक अलग ही सुकून और खुशी मिल रही है। शाम ढलते ही इफ्तार के लिए घरों और मसाजिदों में तस्तरख्वान सजेंगे। रोजेदारों ने तय समय पर रोजा खोलकर मगरिब की नमाज अदा करेंगे।28 फरवरी 2026 को इफ़्तार करने वालों के लिए, यहां जान...