लखनऊ, मार्च 2 -- UP Iftar Time Today 2 March: मुस्लिम समुदाय का पाक महीना रमजान चल रहा है। रमजान को तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नुम से निजात का होता है। शनिवार को 10 रोजे पूरे होने के बाद बाबरकत माह-ए-रमजान का पहला अशरा पूरा हो गया। पहला अशरा रहमत का होता है। इसी के साथ 1 मार्च रविवार से दूसरा अशरा शुरू हो गया जो कि मगफिरत का है। दूसरे अशरे में अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगना सबसे अफजल माना गया है। पहले अशरे में रोजेदारों ने रहमत की दुआओं के साथ इबादत की, अब दूसरे अशरे में वो मगफिरत यानी गुनाहों से माफी की दुआएं मांगने के साथ इबादत करेंगे। मुकद्दस रमज़ान के महीने में इबादत का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों के भौगोलिक अंतर के कारण इफ्तार और सहरी के समय में कुछ मिनटों का अंतर रहता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.