नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- UP Homeguard Exam City OUT, uppbpb.gov.in : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41424 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने जा रही लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी कर दी है। परीक्षार्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी परीक्षा तिथि और जनपद/नगर की सूचना देख सकते हैं। इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी पंजीकरण संख्या (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। इस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप से अभ्यर्थियों का पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस जिले में किस दिन है। आपको बता दें कि लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश के 74 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 25 अप्रैल ...