नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार से होमगार्ड भर्ती की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा का बिगुल फुक गया। पहले दिन शहर के 55 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों का उत्साह तो दिखा, लेकिन अव्यवस्थाओं और कठिन सवालों ने उनके पसीने छुड़ा दिए। आंकड़ों की मानें तो पहले ही दिन बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया, वहीं जो परीक्षा देने पहुंचे उन्हें ट्रेनों की भारी भीड़ और चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा। इस दौरान यूपी के कई शहरों में हजारों की संख्या में परीक्षार्थियों के गैरमौजूद होने की खबर है। लखनऊ में 11 हजार तो प्रयागराज में 6 हजार अभर्यिर्थी परीक्षा देने नहीं आए।25 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित इस परीक्षा के पहले दिन उपस्थिति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.