नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP CNET 2026: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग करियर की राह चुनने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। प्रदेश के राजकीय (सरकारी) और प्राइवेट जीएनएम कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया को लेकर शनिवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें प्रवेश परीक्षा के नियमों में बड़े बदलाव करने का फैसला लिया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (ABVMU) की प्रवेश समिति की इस बैठक में यह तय किया गया है कि अब सरकारी कॉलेजों में जीएनएम कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी अटल यूनिवर्सिटी ही संभालेगी। आइए विस्तार से समझते हैं कि इस बार क्या-क्या बदलाव हुए हैं और छात्रों पर इसका क्या असर पड़ेगा।किस कॉलेज की परीक्षा कौन कराएगा? बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का जिम्मा इस प्रकार बांटा गया है: सरकारी ...