UP Floods: संगमतट डूबा! प्रयागराज में बाढ़ का खतरा, बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज पर पहुंचीं गंगा
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 20 -- गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर ने संगम क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। कुछ दिन पहले तक जहां संगम की रेत पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई देती थी, वहां अब गंगा की लहरें हिलोरें मार रही हैं। संगम के कछार में कब्जा जमाने के बाद गंगा बुधवार सुबह बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज तक पहुंच गईं। जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो गुरुवार को गंगा बड़े हनुमान मंदिर में दस्तक दे सकती हैं। गंगा के बड़े हनुमान मंदिर की दहलीज तक पहुंचने की सूचना पर दोपहर से ही बंधवा पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। संगम क्षेत्र में पानी बढ़ने के बावजूद लोग बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते रहे। लोग गंगा को मंदिर में प्रवेश का अद्भुत नजारा देखना चाहते थे। रात आठ बजे तक गंगा दहलीज तक ही सीमित रहीं। लगातार बढ़ते जलस्तर ने गंगा के कछारी इलाकों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.