UP Floods: यूपी में रामगंगा का पानी खेत-घरों में पहुंचा, अस्थाई पुल बहने से दर्जनभर गांव का रास्ता बंद
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 12 -- यूपी के मुरादाबाद में रामगंगा नदी के बढ़े जलस्तर से बीकनपुर क्षेत्र में लकड़ी का अस्थाई पुल बह गया। जबकि लोक निर्माण विभाग के पुल के एप्रोच कट गए। इसकी वजह से क्षेत्र का मुरादाबाद से सीधा संपर्क टूट गया। शनिवार से लोग बदले रास्ते से जिला मुख्यालय पहुंचे और वापस हुए। क्षेत्र में गुरुवार से ही नदी का जल स्तर बढ़ते देखा जा रहा है। बारिश के जल से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इस बीच बीकनपुर गांव के पास रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का अस्थाई पुल नदी के तेज बहाव में बह गया। इस वजह से क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों के लोगों का इस पुल से आना-जाना बंद हो गया। बिकनपुर के अलावा इस रास्ते से अक्का डिलारी, अक्का पांडे, दलपतपुर, लालाटीकर, सुल्तानपुर लोदीपुर, गतौरा, बीरपुर समेत आसपास गांवों के लोग परेशान हैं। ग्राम प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.