विशेष संवाददाता, अगस्त 23 -- यूपी में गंगा में रुक-रुक कर शनिवार को भी बढ़ाव जारी रहा। इस कारण वाराणसी और प्रयागराज में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। वाराणसी में बढ़ाव की गति रात 8 बजे बहुत धीमी (0.5 सेंमी/घंटा) थी। उस समय जलस्तर चेतावनी बिंदु (70.262 मीटर) से 1.062 मीटर और खतरे के निशान (71.262 मीटर) से दो मीटर नीचे था। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार प्रयागराज एवं मिर्जापुर में गंगा के रुख पर ही बनारस में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव या घटाव निर्भर है, फिलहाल बढ़ाव का ट्रेंड है। इसके पहले दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक जलस्तर स्थिर रहने से एक उम्मीद जगी थी कि बाढ़ का खतरा टल सकता है लेकिन छह बजे से जलस्तर में वृद्धि होने से वह खतरा गंगा के साथ वरुणा के तटवर्ती बाशिंदों, इलाकों में फिर हावी होने लगा था। यह भी पढ़ें- यूपी में बारिश से गिरा तापमान,...