UP Floods: यूपी के इस शहर में हर घंटे एक सेमी बढ़ रही गंगा, कई इलाके डूबने का खतरा
प्रमुख संवाददाता, जुलाई 29 -- कानपुर बैराज से सोमवार को छोड़े गए डेढ़ लाख क्यूसेक पानी के प्रयागराज पहुंचने से पहले ही गंगा का जलस्तर हर घंटे एक सेमी बढ़ने लगा है। फाफामऊ में लगातार गंगा बढ़ रही हैं। हालांकि नैनी में यमुना के स्थिर होने से छतनाग में गंगा की बढ़ोतरी रुक गई। कानपुर बैराज से मंगलवार सुबह गंगा में करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को बैराज से छोड़े गए एक लाख छह हजार क्यूसेक पानी का प्रभाव बुधवार को गंगा के कछारी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। बैराज का पानी पहुंचने के बाद गंगा के जलस्तर में और तेजी से वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही फाफामऊ, सलोरी और बघाड़ा के कछारी क्षेत्र डूबने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है, फिर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.