UP Floods: प्रयागराज में बाढ़ का खतरा! चंबल-बेतवा का दबाव बढ़ा, फिर बढ़ने लगी यमुना
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 9 -- यूपी के प्रयागराज में चंबल और बेतवा में बढ़े पानी का असर अब यहां यमुना में दिखाई देने लगा है। पिछले तीन दिनों से नैनी में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह से घटाव की रफ्तार धीमी पड़ गई। शाम चार बजे अचानक चार घंटे में यमुना का जलस्तर एक सेंटीमीटर बढ़ गया। रात आठ बजे दर्ज आंकड़ों में बढ़ोतरी की गति और तेज हो गई तथा चार घंटे में जलस्तर तीन सेंटीमीटर बढ़ गया। यमुना के बढ़ते दबाव का असर गंगा के जलस्तर पर भी पड़ने लगा है। छतनाग में गंगा के प्रवाह पर यमुना का दबाव महसूस किया जा रहा है। गंगा के जलस्तर में सुबह जहां करीब एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से कमी हो रही थी, वहीं, अब घटाव की गति लगभग आधा सेंटीमीटर प्रति घंटा रह गई है। पिछले दिनों चंबल और बेतवा का जलस्तर बढ़ने से यहां ऐसी स्थिति बनी है। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.