प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 3 -- यूपी में गंगा-यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में गिरावट से तटवर्ती इलाकों के लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन टोंस और मंदाकिनी नदियों के उफान ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। टोंस के खतरे के निशान से ऊपर बहने और तेज प्रवाह के कारण गंगा-यमुना के जलस्तर पर भी असर पड़ रहा है। उधर, चित्रकूट में कहर बरपाने वाली मंदाकिनी का पानी पहुंचने से प्रयागराज के नैनी में यमुना का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से कछारी इलाके के 17 परिवार राहत शिविर में पहुंचे हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो कछारी इलाकों में रहने वाले और भी परिवारों को घर छोड़ना पड़ेगा। गंगा और यमुना किनारे हजारों मकान बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। उधर, टोंस और बेलन का जलस्तर सामान्य से अधिक बढ़ने की वजह से कोरांव और मेजा के एक दर्जन ...